देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और अनियमितताओं के मामलों के बीच अब झारखंड की राजधानी रांची में भी छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा है। हजारों की संख्या में छात्र-छात्रायें जेपीएससी और जेएसएससी की कार्यप्रणाली के खिलाफ सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कर इसे दोबारा कराने और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। इस मामले पर कई छात्रों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। आइये आपको पहले छात्रों के बयान सुनवाते हैं फिर आपको बताते हैं कि इस प्रोटेस्ट को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने क्या बोला है।